Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: vinay.nishad089@gmail.com
मुंबई, 17 जून 2026: वेदांता समूह ने आज भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी चार नव-डिमर्ज्ड कंपनियों को बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट किया। इस ऐतिहासिक लिस्टिंग के साथ रणनीतिक धातुओं, क्रिटिकल मिनरल्स, एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर तथा आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में केंद्रित, विश्वस्तरीय व्यवसायों का एक मजबूत पोर्टफोलियो तैयार हुआ है। ये व्यवसाय भारत की दीर्घकालिक औद्योगिक, अवसंरचनात्मक और आत्मनिर्भरता संबंधी महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में हैं। वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील और वेदांता पावर की लिस्टिंग भविष्य के लिए तैयार उस…
बालकोनगर, 12 जून 2026. किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि उस सकारात्मक बदलाव से आंकी जाती है जो वह अपने आसपास के समुदायों के जीवन में लाता है। जब उद्योग और समुदाय एक-दूसरे के विकास के साझेदार बनते हैं, तब प्रगति का एक ऐसा मॉडल तैयार होता है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और अवसरों के नए द्वार खोलता है। बालको का मानना है कि क्षेत्र का विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ स्थानीय समुदाय तक पहुंचे और लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई दे।…
बालकोनगर, 14 मई 2026. वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ के 12 महीने पूरे कर लिए हैं। यह बालको के सभी उत्पादों में ‘जीरो डिफेक्ट’ गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर गुणवत्ता-केंद्रित सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। बालको में उत्पादन के हर चरण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ‘क्वालिटी संकल्प’ के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में व्यक्तिगत जिम्मेदारी, त्रुटि रोकथाम, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन, दोषों की रोकथाम, मूल कारणों की पहचान, लीन प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष…
– छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधि। – दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना। – विद्युत संयंत्र दुर्घटना के घायलों की स्थिति में हो रहा सुधार। – प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24×7 हेल्पलाइन प्रारम्भ। सिंघीतराई, सक्ती 20 अप्रैल. सिंघीतराई ग्राम पंचायत स्थित 2 गुणा 600 मेगावॉट विद्युत संयंत्र में हाल ही में हुई दुर्घटना के मृतकों के परिवारजनों को मुआवजा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है। दूसरे…
बालकोनगर 02 अप्रैल 2026. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा टाउनशिप में प्रकृति से जुड़ाव को मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित ‘बालको फॉरेस्ट वॉकवे’ का उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा मनीषा कुमार तथा बालको के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कंपनी एवं व्यावसायिक साझेदारों के कर्मचारी उपस्थित थे। लगभग 785 मीटर लंबे इस फॉरेस्ट वॉकवे को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है कि लोग हर कदम पर प्रकृति की विविधता का अनुभव कर सकें। वॉकवे के दोनों ओर…
कोरबा। हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत धर्म स्वातंत्र्य विधेयक बहुमत से पारित हो गया। इस विधेयक को प्रदेश के गृहमंत्री Vijay Sharma द्वारा सदन में पेश किया गया, जिस पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। विधेयक पारित होने पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया है। अमित टमकोरिया ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही थी और यह विधेयक उसी…
बालको क्षेत्र में जोगी कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को स्थानीय स्तर पर अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिल सका। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन उनमें से अधिकांश खाली ही नजर आईं। नागरिकों की कम भागीदारी के कारण आंदोलन का प्रभाव दिखाई नहीं दिया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोगी कांग्रेस ने प्रबंधन के खिलाफ यह आंदोलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में पार्टी नेता अमित जोगी ने सभा को संबोधित किया। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान भीड़ अपेक्षा से काफी कम रही, जिससे आंदोलन पूरी तरह से असफल रहा। स्थानीय…
बालकोनगर, 18 मार्च 2026. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती की गई है। यह पहल देश के सबसे उन्नत, तकनीक-संचालित स्मेल्टर क्षेत्र में महिला-प्रथम ऑपरेटिंग मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें कुल 30 महिलाओं को तैनात किया गया है, जिनमें 10 बीम-रेजिंग ऑपरेटर और 20 पीटीएम पायलट शामिल हैं। यह उपलब्धि बालको के लिए एक मील का पत्थर है, जो इसके ‘मिलियन टन क्लब’ में प्रवेश के साथ जुड़ी हुई है। इन महिला पायलट्स ने सिमुलेटर सत्र और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के माध्यम से…
छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी कार्यों, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इस बदलाव में बालको का वेदांता स्किल स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ा अनुभव दिया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ नौकरी के लिए तैयार हो रही हैं। कई महिलाओं के लिए यह यात्रा सिर्फ नौकरी पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने परिवार का भविष्य बदलने का…
कोरबा. नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की पहल पर शहर के चार प्रमुख मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन सड़कों के डामरीकरण की मिली स्वीकृति 1. सुनालिया ब्रिज से पावर हॉउस रोड फाटक अंडरब्रिज…

