Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: vinay.nishad089@gmail.com
कोरबा. भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति देने और पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया। नई टीम के गठन को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के…
वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इन्हीं में से एक प्रेरक कहानी लालघाट क्षेत्र की निवासी गंगोत्री विश्वकर्मा की है, जिन्होंने रोज़ की मजदूरी से निकलकर मशरूम उत्पादन के ज़रिये आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई। बालको के सामुदायिक विकास सहयोग और प्रशिक्षण से आज ‘मशरूम दीदी’ न सिर्फ अपने परिवार को संबल दे रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की राह खोल रही हैं। गंगोत्री जी ने बताया कि…
कोरबा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। शनिवार 7 मार्च को आयोजित इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में महिला मरीजों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जांच कराई…
कोरबा. औद्योगिक नगरी के रूप में देशभर में पहचान बना रहे कोरबा जिले की प्रगति में श्रमिक वर्ग की भूमिका सबसे अहम रही है। बावजूद इसके, आज भी बड़ी संख्या में मजदूर अपने संवैधानिक अधिकारों से पूरी तरह अवगत नहीं हैं। इसी उद्देश्य से जिले के होनहार अधिवक्ता श्री रघुनंदन सिंह ठाकुर ने श्रम अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिसे जनहित में न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। अधिवक्ता ठाकुर ने बताया कि भारत का संविधान श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है। संविधान के भाग-4 में…
बालको , 4 फरवरी 2026: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको ) ने कोरबा स्थित अपने खेल अकादमी में पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पद्म श्री से सम्मानित बाइचुंग भूटिया की मेज़बानी की। इस अवसर पर बाइचुंग भूटिया ने खेल अकादमी के 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को रोल मॉडल, स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग और हाई-परफॉर्मेंस खेलों के तकनीक से अवगत कराया साथ ही अनुशासन व निरंतरता की अहमियत पर बल दिया। बालको ने 2024 में फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल व तैराकी में युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक रिहाइशी और डे बोर्डिंग स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के…
बालकोनगर, 03 फरवरी 2026. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम के तहत 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया। इस दौरान कंपनी ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और आसपास के समुदाय सहित 5,000 से अधिक लोगों को जोड़ते हुए सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे महीने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह अभियान बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में संचालित किया गया, जिसमें सड़क अनुशासन, यातायात जागरूकता और दुर्घटना रोकथाम से जुड़े विषयों पर विशेष फोकस रहा। कार्यक्रमों के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, फायर सेफ्टी…
बालकोनगर, 30 जनवरी 2026. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने संयंत्र और विभागों में डिजिटल तकनीक के उपयोग बढ़ावा दिया है। इसमें सप्लाई चेन, पॉटलाइन, कास्ट हाउस, रोल्ड प्रोडक्ट्स और कार्बन यूनिट शामिल हैं। इसका उद्देश्य काम को ज्यादा सुरक्षित, तेज, बेहतर गुणवत्ता वाला और पारदर्शी बनाना है। ये पहल प्रचालन दक्षता बढ़ाने, गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, सुरक्षा को मजबूत करने और सशक्त गवर्नेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई हैं, जो कंपनी की जिम्मेदार एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। आज के समय में वैश्विक धातु उद्योग में…
कोरबा. कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ शासन क़े कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा नगर पालिक निगम क़े दर्री जोन क़े दो स्थानों पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सात वार्ड़ो में 2 करोड़, 30 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा, जल निकासी की समस्या से निजात के…
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद:TMC बोली- BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा
नई दिल्ली।’ उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी सांसदों के क्रॉस वोटिंग मामले में विवाद शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद ने कहा कि मुझे पता चला कि भाजपा ने विपक्ष के हर सांसद को खरीदने के लिए 15-20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग विपक्षी गठबंधन में आंतरिक मतभेद और फूट को दिखाता है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन के कुछ सांसदों को धन्यवाद, जिन्होंने ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर NDA कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन को वोट दिया। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025….…
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की खदान से जुड़े विवाद में नीलकंठ कंपनी का नाम फिर से विवादों में आ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने विरोध की आवाज़ दबाने के लिए महिला बाउंसरों को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता. ग्रामीणों का कहना है कि महिला बाउंसरों ने शांतिपूर्ण विरोध कर रहे लोगों से अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की कर डराने की कोशिश की। खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं को दबाव में लाने के लिए इस तरीके…

