Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Deepak Gupta
बालकोनगर, 03 जनवरी 2026।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आखिरी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत रिसदा क्षेत्र में एक मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर से आसपास के समुदाय के बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 239 ओपीडी लाभार्थी लाभान्वित हुए. यह स्वास्थ्य शिविर बालको सीएसआर की ‘उपचार आपके द्वार’ पहल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसके माध्यम से पोर्टेबल लैब डायग्नोस्टिक्स और फिजियोथेरेपी सेवाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। शिविर के अंतर्गत लाल घाट, चेकपोस्ट, भाद्रापारा, सतनामनगर एवं…
कोरबा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए कोरबा में आज से एक भव्य, आधुनिक और ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अत्याधुनिक तकनीक, शानदार व्यवस्थाओं और रात्रिकालीन रोमांच के साथ कोरबा के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। यह आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक कोरबा का पहला इंटर-स्कूल फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। इसके बाद 6 जनवरी से 10 जनवरी तक स्टेट लेवल ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। दोनों ही टूर्नामेंट के सभी मुकाबले…
बालकोनगर, 5 दिसंबर 2025. अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम निर्माता कंपनी, वेदांता एल्युमिनियम ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कर्मचारी-नेतृत्व वाली सामाजिक पहल की घोषणा की। इसके तहत कंपनी के 1,800 कर्मचारियों ने मिलकर 4,000 घंटे से अधिक समय समुदाय की सेवा में दिया, जिससे ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिला। यह पहल ‘सामुदायिक विकास’ के प्रति कंपनी की सोच को दिखाती है जो वेदांता एल्युमिनियम की कार्य-संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कर्मचारी सिर्फ अपने काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक कार्य में भी…
बालकोनगर, 02 दिसंबर 2025. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत 2-दिवसीय ‘युवा नेतृत्व एवं विकास मॉडल प्रशिक्षण’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम युवाओं को समुदाय में जिम्मेदार, जागरूक और सक्रिय स्वास्थ्य लीडर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में 80 से अधिक युवाओं को नेतृत्व विकास की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में आत्म-जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक एवं तनाव प्रबंधन, प्रभावी संप्रेषण कौशल, समस्या-समाधान और निर्णय क्षमता, एचआईवी/एड्स एवं ट्यूबरक्लोसिस…
बालकोनगर, 17 नवंबर, 2025. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी द्वारा निर्मित किए जाने वाले जी-9 मंजिला आधुनिक आवासीय भवन परियोजना का शिलान्यास छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। बालकोनगर सेक्टर-6 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार, कोरबा की महापौर सुश्री मंजू देवी राजपूत, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में बालको के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक शामिल हुए। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में…
कोरबा। स्वस्थ जीवनशैली और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में 9 से 12 नवम्बर तक 11वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता “एनकेएच ओलंपिक्स 2025” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। अस्पताल के विभिन्न विभागों के शाखाओं कोरबा, जमनीपाली, चांपा, कटघोरा, बालको, एनकेएच मेडजोन तथा एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर (एडीसी) के स्टाफ ने खेल भावना और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, टंग ऑफ वॉर, डिबेट और पुशअप जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। बुधवार को सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड खेले गए।…
बालकोनगर, 12 नवंबर 2025. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘पोषण माह 2025’ के तहत कोरबा जिले में कई सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह आयोजन भारत सरकार के ‘पोषण अभियान’ के तहत हर वर्ष संचालित किया जाता है। इस वर्ष बालको ने अपने प्रोजेक्ट आरोग्य और नंद घर कार्यक्रमों के अंतर्गत ‘हर बच्चे के लिए स्वस्थ भविष्य’ थीम पर यह अभियान चलाया। अभियान में माताओं को बच्चों के सही खानपान और सेहत से जुड़ी आवश्यक…
कोरबा. कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत छोटे नर्सरी पारा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से ₹5 लाख की लागत से प्रस्तावित मंच निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन जी ने पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि यह मंच निर्माण कार्य क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा और स्थानीय जनों के लिए एक सशक्त सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन एवं…
बालकोनगर, 04 नवम्बर 2025. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने बालकोनगर में नवस्थापित इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) का शुभारंभ किया। स्वाद, गुणवत्ता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस का यह नया आउटलेट अब बालको परिवार और नगरवासियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है। नया कॉफी हाउस आधुनिक एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण में निर्मित है, जो टाउनशिप के निवासियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए अनौपचारिक मुलाकातों और सामाजिक मेलजोल का एक सुकून भरा स्थल प्रदान करता है। यहाँ पारंपरिक भारतीय कॉफी के साथ-साथ विविध स्नैक्स और लज़ीज़ व्यंजन…
कोरबा.भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के तहत कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज़ हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में रविवार, 2 नवम्बर 2025 को वार्ड पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन द्वारा जोगिया डेरा भवानी मंदिर बस्ती में ₹4 लाख की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर…

