Close Menu
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

04/20/2026

बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

04/02/2026

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जताया आभार, सीएम और गृहमंत्री का रुद्राक्ष माला से होगा अभिनंदन

03/20/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में क्रिकेट इतिहास रचेगा मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, आज से होगा भव्य शुभारंभ
छत्तीसगढ़

कोरबा में क्रिकेट इतिहास रचेगा मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, आज से होगा भव्य शुभारंभ

Deepak GuptaBy Deepak Gupta01/02/2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Threads WhatsApp Telegram
Follow Us
Facebook Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

कोरबा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए कोरबा में आज से एक भव्य, आधुनिक और ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अत्याधुनिक तकनीक, शानदार व्यवस्थाओं और रात्रिकालीन रोमांच के साथ कोरबा के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

यह आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक कोरबा का पहला इंटर-स्कूल फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। इसके बाद 6 जनवरी से 10 जनवरी तक स्टेट लेवल ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। दोनों ही टूर्नामेंट के सभी मुकाबले पूरी तरह फ्लड लाइट में आयोजित किए जाएंगे।

सभी मैच प्रतिदिन शाम 6 बजे से घंटाघर ओपन थिएटर, कोरबा में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रात्रिकालीन क्रिकेट का रोमांचक और प्रोफेशनल अनुभव प्राप्त होगा।

स्टेट लेवल टूर्नामेंट को और अधिक आकर्षक बनाते हुए आयोजकों द्वारा प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 50,000 रुपये निर्धारित किया गया है। बड़े इनाम की वजह से प्रदेश भर की कई मजबूत और प्रतिष्ठित टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

आयोजन की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण ‘कोरबा लाइव’ पर किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों को लाइव कमेंट्री, थर्ड अंपायर कॉल और रिव्यू सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जो आमतौर पर बड़े प्रोफेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में ही देखने को मिलती हैं।

दर्शकों के लिए भी आयोजन में खास आकर्षण रखा गया है। मैच के दौरान दर्शकों द्वारा कैच पकड़ने पर आयोजकों की ओर से आकर्षक इनाम प्रदान किए जाएंगे।

आज 2 जनवरी को उद्घाटन मुकाबले के रूप में नगर निगम 11 बनाम प्रेस क्लब 11 के बीच एक सद्भावना मैच खेला जाएगा, जो खेल भावना के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश देगा।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में लखनलाल देवांगन, माननीय उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

https://www.youtube.com/@KorbaLive

मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि कोरबा को प्रदेश के क्रिकेट मानचित्र पर एक नई और विशिष्ट पहचान भी दिलाएगा।

Deepak Gupta
Deepak Gupta
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
Deepak Gupta

Related Posts

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

04/20/2026

बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

04/02/2026

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जताया आभार, सीएम और गृहमंत्री का रुद्राक्ष माला से होगा अभिनंदन

03/20/2026
मुख्य खबरें

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

vinay.nishad089@gmail.com04/20/2026

– छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधि। – दूसरे प्रदेशों के मृत…

बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

04/02/2026

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जताया आभार, सीएम और गृहमंत्री का रुद्राक्ष माला से होगा अभिनंदन

03/20/2026

BALCO में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन पूरी तरह से असफल

03/20/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

The Khabar Chhattisi छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है समाज को सच्ची जानकारी उपलब्ध कराना और जनता की आवाज़ को सामने लाना।

संपादक/स्वामी: दीपक कुमार
पता: कोरबा, छत्तीसगढ़
मोबाइल: +91-9109840171
ईमेल: khabarchhattisi2021@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
Our Picks

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

04/20/2026

बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

04/02/2026

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जताया आभार, सीएम और गृहमंत्री का रुद्राक्ष माला से होगा अभिनंदन

03/20/2026
Most Popular

मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

09/01/20250 Views

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 500 से अधिक मौतें, भारत-पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

09/01/20250 Views

IPL स्टार रिंकू सिंह का सपना – सिर्फ T20 नहीं, बनना चाहते हैं टेस्ट खिलाड़ी

09/01/20250 Views
© 2026 The Khabar Chhattisi. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.