Close Menu
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेदांता एल्युमिनियम का बड़ा सामाजिक कदम, 4,000 घंटे का संकल्प, लाखों चेहरे पर मुस्कान

12/06/2025

बालको ने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

12/02/2025

बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : मंत्री देवांगन

11/17/2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, December 6
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Home»छत्तीसगढ़»NKH ओलंपिक्स 2025 : स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा के साथ खेल भावना का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

NKH ओलंपिक्स 2025 : स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा के साथ खेल भावना का प्रदर्शन

Deepak GuptaBy Deepak Gupta11/12/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Threads WhatsApp Telegram
Follow Us
Facebook Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

कोरबा। स्वस्थ जीवनशैली और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में 9 से 12 नवम्बर तक 11वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता “एनकेएच ओलंपिक्स 2025” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

अस्पताल के विभिन्न विभागों के शाखाओं कोरबा, जमनीपाली, चांपा, कटघोरा, बालको, एनकेएच मेडजोन तथा एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर (एडीसी) के स्टाफ ने खेल भावना और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

आयोजन के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, टंग ऑफ वॉर, डिबेट और पुशअप जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। बुधवार को सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड खेले गए। महिला क्रिकेट में एनकेएच कोरबा और पुरुष क्रिकेट में एनकेएच चाम्पा की टीम विजयी रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कौशलेंद्र, शतरंज में योगेश, पुशअप (महिला वर्ग) में रामेश्वरी शर्मा और (पुरुष वर्ग) में रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में एनकेएच कोरबा टीम ने बाजी मारी, जबकि खो-खो में महिला वर्ग में एनकेएच जीवन आशा और पुरुष वर्ग में एनकेएच चाम्पा ने जीत हासिल की। कैरम में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर कोरबा तथा कबड्डी में भी एनकेएच चाम्पा विजेता रही।

एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी और डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, और यही सोच इस आयोजन की प्रेरणा है। मरीजों की सेवा करने वालों का स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है। आयोजन ने कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता को नई दिशा दी।

एनकेएच ने 11 वर्षों में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए- डॉ. चंदानी

एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समर्पण और करुणा के साथ बेहतर उपचार देना ही संस्थान की प्राथमिकता रही है। एनकेएच परिवार हर वर्ष एनकेएच ओलंपिक्स के माध्यम से खुद को फिट रखकर सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। यह केवल खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक संकल्प है। 15 नवम्बर को एनकेएच के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन रवि शंकर नगर स्थित मल्लिक वाटिका में किया जाएगा, जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे।

Deepak Gupta
Deepak Gupta
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
Deepak Gupta

Related Posts

वेदांता एल्युमिनियम का बड़ा सामाजिक कदम, 4,000 घंटे का संकल्प, लाखों चेहरे पर मुस्कान

12/06/2025

बालको ने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

12/02/2025

बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : मंत्री देवांगन

11/17/2025
मुख्य खबरें

वेदांता एल्युमिनियम का बड़ा सामाजिक कदम, 4,000 घंटे का संकल्प, लाखों चेहरे पर मुस्कान

Deepak Gupta12/06/2025

बालकोनगर, 5 दिसंबर 2025. अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम…

बालको ने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

12/02/2025

बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : मंत्री देवांगन

11/17/2025

NKH ओलंपिक्स 2025 : स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा के साथ खेल भावना का प्रदर्शन

11/12/2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

The Khabar Chhattisi छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है समाज को सच्ची जानकारी उपलब्ध कराना और जनता की आवाज़ को सामने लाना।

संपादक/स्वामी: दीपक कुमार
पता: कोरबा, छत्तीसगढ़
मोबाइल: +91-9109840171
ईमेल: khabarchhattisi2021@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
Our Picks

वेदांता एल्युमिनियम का बड़ा सामाजिक कदम, 4,000 घंटे का संकल्प, लाखों चेहरे पर मुस्कान

12/06/2025

बालको ने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

12/02/2025

बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : मंत्री देवांगन

11/17/2025
Most Popular

मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

09/01/20250 Views

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 500 से अधिक मौतें, भारत-पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

09/01/20250 Views

CG NEWS: पति की मौत के दूसरे दिन पत्नी भी चल बसी

09/01/20250 Views
© 2025 The Khabar Chhattisi. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.