Close Menu
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जताया आभार, सीएम और गृहमंत्री का रुद्राक्ष माला से होगा अभिनंदन

03/20/2026

BALCO में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन पूरी तरह से असफल

03/20/2026

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

03/19/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, March 21
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Home»खेल»टी20 सीरीज: इंग्लैंड स्क्वॉड घोषित, एमएस धोनी के करीबी खिलाड़ी की हुई वापसी
खेल

टी20 सीरीज: इंग्लैंड स्क्वॉड घोषित, एमएस धोनी के करीबी खिलाड़ी की हुई वापसी

vinay.nishad089@gmail.comBy vinay.nishad089@gmail.com09/06/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Threads WhatsApp Telegram
Follow Us
Facebook Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान किया है। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ भी तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। दोनों ही सीरीज के लिए ईसीबी ने टीम की घोषणा कर दी है।

पिछले साल नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाले बाएं हाथ के ऑलराउंडर सैम करन की टीम में वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका सीरीज में वह बेन डकेट की जगह टीम में आए हैं। वहीं आयरलैंड सीरीज के लिए उन्हें मैथ्यू पॉट्स की जगह टीम में चुना गया है। पॉट्स को इस बीच इंग्लैंड की टीम से रिलीज कर दिया है और अब वह काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम राउंड में डरहम के लिए खेलेंगे।

द हंड्रेड में दिखाया दम

करन ने द हंड्रेड में दमदार खेल दिखाते हुए टीम में वापसी की है। इसके अलावा टी20 ब्लास्ट में भी उन्होंने दमदार खेल दिखाया था। 24 मैचों में उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया था। वह 33 विकेट लेने में सफल रहे थे। करन टी20 के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं और यही कारण था कि आईपीएल-2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। करन पहले भी एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई के लिए खेल चुके हैं।

करन की ये वापसी उनके लिए मौका है कि वह अपने आप को साबित करें और बताएं कि वह सीमित ओवरों के स्पेशलिस्ट हैं। उनकी कोशिश टेस्ट क्रिकेट में भी नाम कमाने की होगी।

03 September Horoscope : इस राशि के जातकों को निवेश में मिलेगा अच्छा रिटर्न, होगा आर्थिक लाभ, जानिए अपना राशिफल …

ऐसा है कार्यक्रम

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसमें इंग्लैंड को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी जो 10 सितंबर से कार्डिफ में शुरू होगी। दूसरा मैच 12 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। आखिरी टी20 मैच नॉटिंघम में होगा।

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम: जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड।

vinay.nishad089@gmail.com
vinay.nishad089@gmail.com
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
vinay.nishad089@gmail.com
  • Website

Related Posts

बालको के खेल अकादमी में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

02/06/2026

कोरबा में क्रिकेट इतिहास रचेगा मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, आज से होगा भव्य शुभारंभ

01/02/2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन शूटिंग प्रतियोगिता का समापन।

09/09/2025
मुख्य खबरें

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जताया आभार, सीएम और गृहमंत्री का रुद्राक्ष माला से होगा अभिनंदन

vinay.nishad089@gmail.com03/20/2026

कोरबा। हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत…

BALCO में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन पूरी तरह से असफल

03/20/2026

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

03/19/2026

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

03/13/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

The Khabar Chhattisi छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है समाज को सच्ची जानकारी उपलब्ध कराना और जनता की आवाज़ को सामने लाना।

संपादक/स्वामी: दीपक कुमार
पता: कोरबा, छत्तीसगढ़
मोबाइल: +91-9109840171
ईमेल: khabarchhattisi2021@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जताया आभार, सीएम और गृहमंत्री का रुद्राक्ष माला से होगा अभिनंदन

03/20/2026

BALCO में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन पूरी तरह से असफल

03/20/2026

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

03/19/2026
Most Popular

मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

09/01/20250 Views

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 500 से अधिक मौतें, भारत-पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

09/01/20250 Views

हिमाचल में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, हरियाणा की फसल डूबी और 4 फीट तक पानी भरा

09/01/20250 Views
© 2026 The Khabar Chhattisi. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.