Close Menu
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बालको ने डिजिटल समाधान से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को दी नई दिशा

01/30/2026

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र क़े 5 शासकीय स्कूलों को नवीन भवन की दी सौगात, 2.30 करोड़ क़े विभिन्न विकास कार्यों की रखी नींव 

01/22/2026

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

01/04/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, February 4
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Home»छत्तीसगढ़»चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की पहल: अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पाराशर की जागरूकता मुहिम बनी चर्चा का केंद्र
छत्तीसगढ़

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की पहल: अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पाराशर की जागरूकता मुहिम बनी चर्चा का केंद्र

Deepak GuptaBy Deepak Gupta09/13/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Threads WhatsApp Telegram
Follow Us
Facebook Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 को लेकर पूरे प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इस बार राज्यभर से लगभग 105 अधिवक्ताओं ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है, जिनमें से केवल 25 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। आगामी 30 सितंबर 2025 को निर्धारित मतदान के लिए अधिवक्ता समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी बीच, अधिवक्ता श्री रविन्द्र कुमार पाराशर (प्रत्याशी क्रमांक 75) अपने सजग और सूझबूझ भरे कदमों के चलते राज्य भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, परिषद चुनाव से जुड़े एक अहम नियम को लेकर मतदाताओं एवं प्रत्याशियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतदाता को कम से कम पांच प्रत्याशियों को वरीयता क्रम (1 से 5) में अंकित करना अनिवार्य है, अन्यथा रिटर्निंग अधिकारी के विवेकाधिकार पर मतपत्र को अमान्य किया जा सकता है।

इस जटिल नियम की जानकारी न तो अधिवक्ता संघों को थी, न प्रत्याशियों को और न ही आम मतदाताओं को। ऐसी स्थिति में अधिवक्ता रविन्द्र कुमार पाराशर ने समय रहते पहल करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की और इस मुद्दे पर स्पष्टता लाने की मांग की। उन्होंने एक औपचारिक पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि इस दिशा-निर्देश की जानकारी प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में स्पष्ट रूप से चस्पा की जाए, जिससे कोई भी मतदाता जानकारी के अभाव में अपने मताधिकार से वंचित न हो।

उनकी इस पहल को अधिवक्ता समाज में व्यापक सराहना मिल रही है। श्री पाराशर न केवल एक प्रत्याशी के रूप में बल्कि एक जागरूक नागरिक की भूमिका में भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने मतदाताओं की दुविधा को समय रहते समझा और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया।

इस कदम ने न केवल उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जागरूकता का प्रतीक बना दिया है। अधिवक्ताओं के बीच उनकी इस सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की जा रही है और उन्हें एक जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा है।

Deepak Gupta
Deepak Gupta
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
Deepak Gupta

Related Posts

बालको ने डिजिटल समाधान से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को दी नई दिशा

01/30/2026

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र क़े 5 शासकीय स्कूलों को नवीन भवन की दी सौगात, 2.30 करोड़ क़े विभिन्न विकास कार्यों की रखी नींव 

01/22/2026

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

01/04/2026
मुख्य खबरें

बालको ने डिजिटल समाधान से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को दी नई दिशा

vinay.nishad089@gmail.com01/30/2026

बालकोनगर, 30 जनवरी 2026. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने…

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र क़े 5 शासकीय स्कूलों को नवीन भवन की दी सौगात, 2.30 करोड़ क़े विभिन्न विकास कार्यों की रखी नींव 

01/22/2026

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

01/04/2026

कोरबा में क्रिकेट इतिहास रचेगा मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, आज से होगा भव्य शुभारंभ

01/02/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

The Khabar Chhattisi छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है समाज को सच्ची जानकारी उपलब्ध कराना और जनता की आवाज़ को सामने लाना।

संपादक/स्वामी: दीपक कुमार
पता: कोरबा, छत्तीसगढ़
मोबाइल: +91-9109840171
ईमेल: khabarchhattisi2021@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
Our Picks

बालको ने डिजिटल समाधान से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को दी नई दिशा

01/30/2026

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र क़े 5 शासकीय स्कूलों को नवीन भवन की दी सौगात, 2.30 करोड़ क़े विभिन्न विकास कार्यों की रखी नींव 

01/22/2026

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

01/04/2026
Most Popular

मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

09/01/20250 Views

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 500 से अधिक मौतें, भारत-पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

09/01/20250 Views

CG NEWS: पति की मौत के दूसरे दिन पत्नी भी चल बसी

09/01/20250 Views
© 2026 The Khabar Chhattisi. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.