Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Deepak Gupta
दिनांक – 09 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 2) मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक…
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
खेल से खिलाड़ी का न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सही रहता हैं बल्कि जीवन की चुनौतियों से किस तरह से लड़ा जाए इसकी भी सिख मिलती हैं –अरुण साव रायपुर 09.09.2025 छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन के द्वारा निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 06 सितम्बर से किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए शूटर्स ने हिस्सा लिया। दस बारह दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के करीब 388शूटर्स ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष जिंदल स्टील के सहयोग से कराया जाता है जिसमें प्रदेश के शूटर्स हर वर्ष भाग लेते रहे हैं। 28 अगस्त से शुरू हुई…
रायपुर 08 सितंबर 2025/क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आगामी 11 सितंबर 2025 को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रमुख निवेश संवर्धन पहल इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो, ओसाका और सियोल में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। इन आयोजनों के माध्यम से नवंबर 2024 से अब तक ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार अब छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के माध्यम से निवेश संभावनाओं को बस्तर…
रायपुर 08 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 618 हितग्राहियों को स्टेट सब्सिडी राशि 1.85 करोड़ रूपए उनके बैंक खातों में अंतरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के किसान और आम बिजली उपभोक्ता सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादक बन रहे हैं, वे बिजली उत्पादन कर ऊर्जादाता हो गए हैं। 2027 तक छत्तीसगढ़ के छह लाख घरों में सोलर रूफटाप संयंत्र लगाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह में पीएम सूर्यघर योजना के…
दिनांक 7/9/25 को रायपुर मरीन ड्राइव तेलीबांधा में आयुक्त सह परियोजना संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रेड रन 2025 मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई।11 किलोमीटर की प्रतियोगिता प्रारंभ बिंदु मरीन ड्राइव से अनुपम गार्डन चौक से वापस होकर मरीन ड्राइव पर खत्म हुई। संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओ से विजेता हुए छात्र एवं छात्राओं ने रायपुर जिले के 22 महाविद्यालयों से लगभग 50 छात्रों के साथ मैराथन में भाग लिया । आज लगभग 350 बच्चों ने सहभागिता की। जबकि इस प्रतियोगिता में कुल 680…
रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। जहां राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा था, वहीं अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी विमान सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। विशेषकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एयरपोर्ट और नियमित यात्री उड़ानों की सुविधा से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा का ऐतिहासिक महत्व है। इसका निर्माण वर्ष 1939 में ब्रिटिश शासनकाल में किया गया था और…
रायपुर 7 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।
रायपुर, 07 सितंबर 2025/ भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में भी प्रासंगिक और उपयोगी है। संस्कृत भाषा और साहित्य हमारी विरासत का आधार हैं, जिन्हें हमें संरक्षित और संवर्धित करना चाहिए। मुख्यमंत्री…
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी तथा नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 8 सितंबर 2025 को दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह, साइंस काॅलेज के पास सुबह 11 बजे से “सौर ऊर्जा जागरूकता एवं प्रोत्साहन समारोह “का आयोजन किया जा रहा है । मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे । इस आयोजन की अध्यक्षता श्री केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री जिला रायपुर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, तथा स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डाक्टर रोहित यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक श्री भीमसिंह कंवर, प्रबंध निदेशक, वितरण कंपनी हैं। अधीक्षण अभियंता (सोलर)…

