Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Deepak Gupta
कोरबा, 15 सितंबर 2025. छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा स्टेडियम, टी.पी नगर, कोरबा में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की उन्नति के लिए चलाई जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बाल…
बांकीमोंगरा कोरबा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण के भाव से भाजपाइयों ने बांकीमोंगरा मंडल में कार्यशाला आयोजित कर संकल्प लिया कि “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा का संवेदनशील स्पर्श पहुँचाना ही भाजपा संगठन का असली कार्य है।” सामुदायिक भवन (पानी टंकी) में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य प्रवक्ता एवं अतिथि के रूप में पहुंचे पार्षद एवं भाजयुमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन एवं संबोधित करते हुए कहा कि— “भारतीय जनता पार्टी सन् 1977 से सेवा के पर्याय के रूप में जानी जाती है। अनुशासन और निष्ठा की ऐसी…
कोरबा. St. Xaviers Public School, कोरबा से कक्षा 12वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र को निष्कासित किए जाने का मामला अब गरमा गया है। परिजन का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय ने व्यक्तिगत दुर्भावना के चलते छात्र को झूठे प्रकरण में फंसाया और विद्यालय प्रबंधन ने भी शिक्षक का साथ देते हुए छात्र को बीच सत्र में निकाल दिया। परिवार का कहना है कि छात्र ने पूर्व में शिक्षक की अनुचित गतिविधियों और धमकियों का विरोध किया था। इसी के बाद से शिक्षक ने बदले की भावना से उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया।…
कोरबा. समाज सेवा और मानवता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए एमजेएम हॉस्पिटल, टीपी नगर कोरबा में बीएनआई बिलियोनायर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित मीना जैन मेमोरियल (MJM) हॉस्पिटल में बुधवार 10 सितम्बर 2025 को आयोजित इस शिविर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में दाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने पहुंचे युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इसे ‘जीवन बचाने का सबसे बड़ा संकल्प’ बताते हुए दूसरों को भी इस दिशा में…
रायपुर, 13 सितम्बर 2025. मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने अपने वार्षिक ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ के तीसरे संस्करण से पहले कार्ट-टी सेल और थेरेप्यूटिक अफेरेसिस पर एक विशिष्ट एवं उन्नत कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक हेमेटोलॉजिस्ट्स, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विशेषज्ञ, ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर्स, तकनीकी विशेषज्ञ और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला से इस क्षेत्र में प्रिसिजन मेडिसिन और सेल-बेस्ड थेरेपी के नए मानक स्थापित हुए। कार्यशाला का नेतृत्व डॉ. नीलेश जैन (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर) और डॉ. दिब्येंदु डे (सीनियर कंसल्टेंट, हेमेटोलॉजी,…
छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 को लेकर पूरे प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इस बार राज्यभर से लगभग 105 अधिवक्ताओं ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है, जिनमें से केवल 25 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। आगामी 30 सितंबर 2025 को निर्धारित मतदान के लिए अधिवक्ता समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अधिवक्ता श्री रविन्द्र कुमार पाराशर (प्रत्याशी क्रमांक 75) अपने सजग और सूझबूझ भरे कदमों के चलते राज्य भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, परिषद चुनाव से जुड़े एक अहम नियम को लेकर मतदाताओं एवं प्रत्याशियों में…
नई दिल्ली, सितम्बर 2025: वेदांता की प्रमुख सामाजिक प्रभाव पहल नंद घर एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जो आंगनवाड़ियों को आधुनिक बनाकर उन्हें समुदाय विकास के जीवंत केंद्रों में बदल रहा है। यह कार्यक्रम पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ और महिला सशक्तिकरण जैसी एकीकृत सेवाएँ प्रदान करता है, ताकि समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से, नंद घर ने पोषण माह 2025 के उपलक्ष्य में एक मासिक अभियान शुरू किया है, जो 15 राज्यों में 3.5 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा। “पोषण से प्रगति” विषय पर आधारित यह अभियान जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ…
कोरबा, 9 सितंबर 2025. श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह सप्ताह की शुरुआत एक विशेष परिचर्चा कार्यक्रम से हुई। “छत्तीसगढ़ के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री सुनील जैन तथा प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राज्यगीत के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. झा ने विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का संदेश देते हुए उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया।…
कोरबा, 11 सितम्बर 2025. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा लगाए गए सामुदायिक विकास स्टॉल की सराहना की। कंपनी की सामुदायिक विकास स्टॉल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्टॉल में कंपनी की सामाजिक पहल और उनके सकारात्मक प्रभावों को दर्शाया गया। स्टॉल में बालको की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजना को प्रदर्शित किया गया। इनमें ‘उन्नति’ पहल शामिल थी, जिसके माध्यम से 5,800 से अधिक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक हस्तशिल्प से जोड़ा गया है। ‘आरोग्य’…
रायपुर 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्य क्षेत्र अंतर्गत निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के बेहतर विकास के…

