Close Menu
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

03/19/2026

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

03/13/2026

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति

03/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, March 19
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
thekhabarchhattisi.comthekhabarchhattisi.com
Home»छत्तीसगढ़»बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
छत्तीसगढ़

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

vinay.nishad089@gmail.comBy vinay.nishad089@gmail.com03/19/2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Threads WhatsApp Telegram
Follow Us
Facebook Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

बालकोनगर, 18 मार्च 2026. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती की गई है। यह पहल देश के सबसे उन्नत, तकनीक-संचालित स्मेल्टर क्षेत्र में महिला-प्रथम ऑपरेटिंग मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें कुल 30 महिलाओं को तैनात किया गया है, जिनमें 10 बीम-रेजिंग ऑपरेटर और 20 पीटीएम पायलट शामिल हैं। यह उपलब्धि बालको के लिए एक मील का पत्थर है, जो इसके ‘मिलियन टन क्लब’ में प्रवेश के साथ जुड़ी हुई है।

इन महिला पायलट्स ने सिमुलेटर सत्र और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के माध्यम से एक सख्त प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी की है। अब वे पॉट रूम के महत्वपूर्ण कार्य, जैसे एनोड बदलना, कवरिंग करना, पिघले हुए एल्यूमिनियम की टैपिंग और बीम-रेजिंग, का संचालन कर रही हैं। इससे इलेक्ट्रोलाइटिक रिडक्शन सेल्स का संचालन तय मानकों के भीतर स्थिर और निरंतर बना रहता है। साथ ही सभी पॉटलाइनों में बीम-रेजिंग गतिविधियां अब पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं, जहां प्रत्येक पॉट रूम में महिला बीम-रेजिंग प्रभारी नियुक्त की गई हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मैन्युफैक्चरिंग के काम को बेहतर बनाने के समावेशिता को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह काम करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव है। हम नई तकनीक, अच्छे प्रशिक्षण और समान अवसर प्रदान कर अपने कर्मचारियों की पूरी क्षमता को आगे ला रहे हैं। जैसे ही हम 1 मिलियन टन उत्पादन के स्तर तक पहुंच रहे हैं, यह बदलाव दिखाता है कि हम एक ऐसा कार्यस्थल बना रहे हैं जो बेहतर प्रदर्शन करने वाला, समानता वाला और भविष्य के लिए तैयार है।

पीटीएम पायलट नाज़ फातिमा ने कहा कि पीटीएम पायलट के रूप में काम करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद संतोषजनक भी है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी हम पर भरोसा करती है और हमारे विकास में निवेश करती है। यह गर्व की बात है कि हमारा काम सीधे बालको की प्रगति में योगदान देता है और हम औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक नया भविष्य बना रहे हैं।

बालको ने 2022 से ट्रांसजेंडर पेशेवरों को भी अपने संयंत्र के मुख्य कार्यों में शामिल किया, जिसकी शुरुआत फोर्कलिफ्ट ऑपरेशन और सुरक्षा सेवाओं से हुई थी। इसके बाद इसका विस्तार किया गया और जेंडर री-अफर्मेशन नीतियों के तहत 30 दिन का वेतन सहित अवकाश और वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गईं। इस प्रकार बालको छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर सहयोगियों को एल्यूमिनियम संचालन में शामिल करने वाली अग्रणी औद्योगिक कंपनियों में से एक बन गया है। ये सभी पहल पारंपरिक रूप से मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों को अधिक समावेशी बनाने और भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक कार्यबल के निर्माण की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

vinay.nishad089@gmail.com
vinay.nishad089@gmail.com
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
vinay.nishad089@gmail.com
  • Website

Related Posts

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

03/13/2026

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति

03/11/2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम घोषित, मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, पवन सिन्हा मीडिया प्रभारी; संगठन विस्तार के साथ मीडिया तंत्र मजबूत

03/09/2026
मुख्य खबरें

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

vinay.nishad089@gmail.com03/19/2026

बालकोनगर, 18 मार्च 2026. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली…

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

03/13/2026

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति

03/11/2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम घोषित, मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, पवन सिन्हा मीडिया प्रभारी; संगठन विस्तार के साथ मीडिया तंत्र मजबूत

03/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
About Us
About Us

The Khabar Chhattisi छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है समाज को सच्ची जानकारी उपलब्ध कराना और जनता की आवाज़ को सामने लाना।

संपादक/स्वामी: दीपक कुमार
पता: कोरबा, छत्तीसगढ़
मोबाइल: +91-9109840171
ईमेल: khabarchhattisi2021@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
Our Picks

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

03/19/2026

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

03/13/2026

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति

03/11/2026
Most Popular

मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

09/01/20250 Views

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 500 से अधिक मौतें, भारत-पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

09/01/20250 Views

हिमाचल में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, हरियाणा की फसल डूबी और 4 फीट तक पानी भरा

09/01/20250 Views
© 2026 The Khabar Chhattisi. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.