Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: vinay.nishad089@gmail.com
Gem Portal रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सभी विभागों को आदेश जारी किया है कि अब सभी वस्तुओं और सेवाओं की खरीदी जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। उत्तर प्रदेश राजनीति में हलचल, अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को दी जन्मदिन की बधाई वाणिज्य एवं उद्योग सचिव रजत कुमार ने सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देशित किया है कि हाल ही में कुछ विभागों की खरीदी में अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसे रोकने के लिए यह व्यवस्था…
नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल सरकार द्वारा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में राजधानी काठमांडू घाटी सहित देश भर के कई शहरों में सोमवार को युवा प्रदर्शनकारियों ने हिंसक आंदोलन किया। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारी नेपाल की संसद में भी घुस गए। डीजल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का फिल्मी स्टाइल में पर्दाफाश, स्कॉर्पियो से पुलिस पर जानलेवा हमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाने और दर्जनों रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन पत्रकार घायल हुए और सैकड़ों…
इंदौर: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ तुलसी माता की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ खास उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय रजनी ताई उपासने को दी श्रद्धांजलि तुलसी के उपाय: शाम को जलाएं दीपक: इंदिरा एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना बेहद…
रायपुर। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस, रायपुर जोनल यूनिट ने मेसर्स मोक्षित कारपोरेशन और उससे जुड़ी 85 फर्मों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 162.22 करोड़ रुपये के कर योग्य मूल्य पर 28.46 करोड़ रुपये के अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का नोटिस जारी किया है। जांच फरवरी 2024 से शुरू हुई थी। इसमें पता चला कि मोक्षित कारपोरेशन ने फर्जी इनवॉइस के माध्यम से बड़े पैमाने पर GST अपवंचन किया। विभागीय टीमों ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई फर्मों के ठिकानों पर तलाशी और निरीक्षण किया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फर्म के पार्टनर शशांक…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सियासत में कभी-कभी मामूली घटनाएँ भी बड़े राजनीतिक भूचाल का रूप ले लेती हैं। यूपी में भाजपा और सपा के बीच हमेशा सीधी टक्कर रहती है और दोनों दल एक-दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। इसी बीच हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने यूपी की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को उनके जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी। सपा सांसद ने भी गृह मंत्री से बातचीत की, जिसका एक वीडियो भी सार्वजनिक हो चुका है। राजनीतिक…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने रजनी ताई के योगदानों को याद किया और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संतोष शर्मा, जगदीश उपासने सहित अन्य परिजन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के कठिन दौर में उनका साहस और धैर्य प्रेरणादायी रहा। CM रेखा गुप्ता पति संग मीटिंग में शामिल, AAP ने साधा निशाना…
नई दिल्ली।’ सैन्य बलों की एलीट कमांडो फोर्स का संयुक्त युद्ध सिद्धांत बनाया गया है। यह साझा दस्तावेज सेना की स्पेशल फोर्स, वायु सेना की गरुड़ कमांडो फोर्स और नौसेना के मार्कोस कमांडो के लिए बनाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई इस कवायद में तीनों सेनाओं की एलीट फोर्स की तैयारी का हर पहलू स्पष्ट किया गया है। मसलन, अगर किसी देश या उसकी शह में पलने वाले आतंकी, भारत विरोधी कार्रवाई करते हैं तो उनके खिलाफ क्या होगा? यही नहीं, युद्ध होने पर ये कमांडो क्या करेंगे और शांतिकाल में भूमिका क्या होगी, यह भी स्पष्ट किया…
सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 6 सितंबर की रात 10 बजे से वे घर नहीं लौटे। लगातार 36 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास खोजबीन और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बिर्रा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ट्रम्प से रिश्ते सुधारने पर मोदी के बयान पर थरूर ने दी प्रतिक्रिया पुलिस की कार्रवाईमामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6…
बालोद। जिले के दल्ली राजहरा-महामाया माइंस रोड पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर अचानक एक दंतेल हाथी आ गया। सामने से हाथी को अपनी ओर आता देख हाईवा ट्रक चालक घबरा गया। हाथी ट्रक के बेहद करीब पहुंच चुका था, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को रिवर्स कर अपनी जान बचाई। 08 September Horoscope : इस राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी, व्यापार में रहेगा उतार-चढ़ाव … राहगीरों ने इस खतरनाक दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह घटना दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र के बोइरडीह पंपहाउस के पास की है। हाथी…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। CM ने X पर मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे दिखे। मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ED की बड़ी रेड: भिलाई में छापेमारी के दौरान सुरक्षा हेतु CRPF की तैनाती आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। AAP ने X पर मीटिंग की तस्वीर के साथ ‘पंचायत’ वेब सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में ‘फुलेरा की पंचायत’ की सरकार। CM रेखा…

