कटघोरा, 2 सितंबर 2024: कटघोरा के न्यू बस स्टैंड स्थित मुरली होटल में शराब के नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे कटघोरा तहसीलभाटा निवासी संजय(परिवर्तित नाम) और उसके साथी ने मुरली होटल में घुसकर होटल संचालक मुरली साहू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मुरली होटल के संचालक और अन्य स्टाफ ने उन्हें होटल से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन बाहर निकलते ही सुधरे और उसके साथी होटल के बाहर भी गाली-गलौज और हंगामा करने लगे। इस हंगामे की वजह से बस स्टैंड पर वाहनों का जाम लग गया।
पुलिस के साथ हुज्जतबाज़ी
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी संजय और उसके साथियों ने पुलिस के साथ भी हुज्जतबाज़ी और गाली-गलौज की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
पहले भी हो चुका है विवाद
यह पहली बार नहीं है जब संजय(परिवर्तित नाम) और उसके साथियों ने मुरली होटल के संचालक के साथ विवाद किया हो। इससे पहले भी उन्होंने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी और मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम किया था।
कानूनी कार्रवाई
मुरली साहू की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने संजय(परिवर्तित नाम) और हैदर अली के खिलाफ धारा 147, 148, 294, 323, 506, 452, 341, 353, 186 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
कटघोरा पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।