नई दिल्ली। भारत सरकार के संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा 5 सितंबर को दिल्ली के यशोभूमि द्वारका के पलाश हॉल में उद्योग समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस समागम की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस महत्वपूर्ण उद्योग समागम में देश के औद्योगिक विकास, आम चुनौतियों और उनकी संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। मंत्री श्री देवांगन इस मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और भविष्य की योजनाओं को केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों के सामने रखेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमताओं और संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, राज्य के विकास को और अधिक गति देने के लिए केंद्र से सहयोग की उम्मीद जताई है।
छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास पर जोर
उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन इस समागम में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को दर्शाते हुए, प्रदेश की योजनाओं और प्रगति पर भी चर्चा करेंगे।